Vivo V40 5G Price, Features & Specification

Vivo V40 5G

आज के इस आर्टिकल में बात करने वाले है Vivo की तरफ से (Vivo V40 5G) इंडिया में लांच हो रहे एक और नए स्मार्टफोन के बारे में, जी हाँ दोस्तों इसके बारे में तो आपको पता ही होगा की विवो की तरफ से Vivo V40 Series बहुत ही जल्दी इंडिया में लांच होने वाली है|

इस सीरिज का लैंडिंग पेज फ्लिप्कार्ट पर पहले ही आ चूका है| 7 August 2024 को ये जो सीरिज है वो आपको इंडिया में देखने को मिल जाएगी| और इस सीरिज में आपको 2 स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे Vivo V40  लांच किया जाएगा साथ ही साथ Vivo V40 Pro भी आने वाला है|

Vivo V40

इस आर्टिकल में बात करते है Vivo V40  वनिला वैरिएंट के बारे में इस फ़ोन में आपको क्या ताम झाम मिलने वाला है क्या क्या स्पेसिफिकेशन होंगे क्या क्या फीचर्स होने वाले है, प्राइस पॉइंट क्या हो सकता है, और क्या सही में आपको इस फ़ोन का इन्तेजार करना चाहिए या नही करना चाहिए इन सभी चीजों के बारे में बात करेंगे इस आर्टिकल में|

Vivo V40 5G Build Quality & Design

Build Quality:- 

बात करते है फ़ोन के बारे में फ़ोन के बिल्ट क्वालिटी और डिजाईन के बारे में| इस फ़ोन में बिल्ट क्वालिटी और डिजाईन बहुत ही तगड़ी मिलने वाली है दोस्तों  प्रीमियम बिल्ट क्वालिटी आपको मिलेगी| फुल ग्लास बिल्ड आपको यहाँ पर मिलेगा| फ्रंट भी ग्लास का रहेगा बैक भी ग्लास का रहेगा, प्लास्टिक का फ्रेम आपको मिलेगा| फ़ोन जो है काफ़ी स्लिम रहेगा काफ़ी लाइट वेट रहने वाला है|

और बिल्ट क्वालिटी काफी बढ़िया मिलने वाली है| साथ ही साथ IP68 की रेटिंग भी आपको यहाँ पर मिलेगी, तो डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन भी आपको यहाँ पर मिल जाता है ये काफी अच्छी बात है|  ओवर आल बिल्ट क्वालिटी में आपको कोई शिकायत नही आएगी| बिल्ट क्वालिटी आपको सॉलिड मिलने वाली है|

Design:-

इस फ़ोन के डिजाईन की अगर बात करें तो दोस्तों गुड लुकिंग स्मार्टफोन है, बैक पैनल से अगर आप देखेंगे बहुत ही अच्छा फिनिश आपको यहाँ पर देखने को मिलता है| टॉप लेफ्ट में आपको ओवल Shaped कैमरा सेटअप दिया गया है साथ ही में LED फ़्लैश वहां पर आपको मिल जाता है| विवो की ब्रांडिंग आपको मिल जाती है|

Vivo V40

फ्रंट में अगर आप देखेंगे तो सेंटर पंच होल आपको दिया गया है, Curved Edges आपको मिलता है, पतली सी चिन आपको यहाँ पर देखने के लिए मिलेगी|

Colors:- 

इस फ़ोन की कलर की बात करें तो ये फ़ोन आपको 3 कलर में देखने को मिलेगी Lotus Purple, Ganges Blue, Titanium Grey इन तीन कलर में ये स्मार्टफोन आपको मिल जाएगी|

दिखने में तीनो कलर्स बहुत अच्छे है, गुड लूकिंग स्मार्टफोन है प्रीमियम क्वालिटी के साथ में आता है, बिल्ट और डिजाईन में आपको कोई भी शिकायत नही मिलने वाली है|

Vivo V40 5G Display 

बात करेंगे Vivo V40 के  डिस्प्ले के बारे में तो इसमें 6.78 inches का बड़ा डिस्प्ले आपको यहाँ पर मिलने वाला है, बड़ा डिस्प्ले है Curved डिस्प्ले है, एक हाथ से यूज़ करने में थोड़ा परेशानी हो सकता है, फाल्स टच की दिक्कत आपको आ सकती है, और फॉर्म फेक्टर आपको थोड़ा सा बड़ा लग सकता है|

लेकिन डिस्प्ले क्वालिटी आपको यहाँ पर बढ़िया मिलने वाली है क्यूंकि 6.78 inches का डिस्प्ले रहेगा वहां पर आपको 1.5k रिजालूशन मिलेगा, और 10बिट का AMOLED पैनल आपको यहाँ पर मिलने वाला है, मतलब कलर्स आपको यहाँ पर बढिया मिलेगा|

Vivo V40

कलर deft बढ़िया रहेगी, कंटेंट वाचिंग में मजा आएगा, विविंग एंगल बहुत अच्छे रहेंगे| कंटेंट वाचिंग का एक्सपीरियंस आपका अच्छा रहेगा क्यूंकि 453ppi की पिक्सल डेन्सिटी मिलती है तो डिस्प्ले में आपको डिटेल्स अच्छी खासी देखने को मिल जाएगी|

साथ ही साथ HDR 10 Plus का भी सर्टिफिकेशन आपको यहाँ पर मिल जाएगी| मतलब डिस्प्ले क्वालिटी में आपको कोई भी शिकायत नही आएगी| साथ ही साथ ब्राइटनेस की बात करें तो 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी मतलब विसिबिलीटी का भी कोई इशू नही होने वाला है|

इनडोर आउटडोर विसिबिलिटी अच्छी मिलेगी साथ ही साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट आपको इसमें देखने को मिल जायेगा और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट आपको दिया जायेगा तो स्मूथ्नेस भी आपको बढ़िया मिलेगी, और टच रेस्पोंस भी आपको बढ़िया मिलेगा|

Vivo V40 5G Performance 

अब बात करते है Vivo V40 के परफॉरमेंस के बारे में इस फ़ोन के अन्दर आपको मिलेगा Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और ये जो चिपसेट है अपने आप में एक अच्छा चिपसेट है दोस्तों परफॉरमेंस आपको बहुत अच्छी देता है, 4nm पर बना हुआ है इसकी एनर्जी एफिसिएँसी काफ़ी अच्छी रहती है|

Vivo V40

इस प्रोसेसर में हिटिंग इसु बहुत कम ही देखने को मिलता है| ऑप्टिमाइजेशन बहुत.अच्छी देता है, डे to डे की परफॉरमेंस में आपको कोई भी शिकायत नही आने वाली है| और कुछ हद तक आप इसमें गेमिंग भी अच्छी कर पाएंगे| 60fps की केजुअल गेमिंग के लिए आप इस फ़ोन को यूज़ कर सकते है|

लेकिन शायद आपको इस फ़ोन में LPDDR4x रैम मिलेगा और UFS2.0 वाला स्टोरेज आपको यहाँ पर देखने को मिल सकता है| ये एक कमी है इस स्मार्टफोन में की इसमें  रैम और स्टोरेज टाइप लेटेस्ट नही मिलने वाला है| ओवर आल परफॉरमेंस देखी जाए तो  परफॉरमेंस आपको डिसेंट मिलने वाली है| इसके antutu score की बात करें तो 828000 के आसपास इसका स्कोर आता है |

Vivo V40 5G Camera

Front Camera:- 

बात करेंगे इसके कैमरा के बारे में तो दोस्तों विवो की v सीरिज कैमरा सेंट्रिक रहती है, यहाँ पर आपको 2 कैमरा का सेटअप पीछे की तरफ मिलेगा और LED के निचे में एक और कैमरा देखने को मिलेग| 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल जायेगा, OIS का सपोर्ट आपको मिल जाएगा|

Zeiss का ऑप्टिमाइजेशन मिल जायेगा| और साथ ही में 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल जाता है| रियर कैमरा से आपको 4k विडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे 30fps पर, Zeiss का ऑप्टिमाइजेशन आपको दोनों कैमरा पर मिल जाता है|

Vivo V40

Selfie Camera:- 

सेल्फी कैमरा की बात करें तो आपको इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा| फ्रंट में भी आपको Zeiss का ऑप्टिमाइजेशन मिल जाएगा और फ्रंट से भी आप 4k विडियो रिकॉर्डिंग कर पाएँगे 30fps पर|

ओवर आल कैमरा सेटअप की बात करें तो कैमरा सेटअप भी ठीक ठाक मिलने वाला है| Zeiss के ऑप्टिमाइजेशन के कारण आपको इसमें फ़िल्टर वगेरह काफी अच्छा मिलने वाला है| लेकिन पोर्ट्रेट लेंस की कमी आपको लग सकती है टेली फोटो अगर यहाँ पर दिया जाता तो ज्यादा अच्छा होता|

Vivo V40 5G Battery

बात करते है इस फ़ोन के बैटरी के बारे में इसमें आपको मिलने वाला है 5500mAh की बड़ी बैटरी आपको यहाँ पर मिलने वाली है| स्लिम फ़ोन है, काफी लाइट वेट फोन है| यहाँ पर आपको 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है मतलब बैकअप भी अच्छा मिलने वाला है|

यह फ़ोन  80W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, 80W  का चार्जर आपको बॉक्स के अन्दर दिया जायेगा| ओवर आल बैटरी module आपको बढ़िया मिलने वाला है, बैटरी module में आपको शिकायत नही आएगी| लेकिन इस फ़ोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नही मिलने वाला है|

Vivo V40

चार्ज करने के लिए टाइप-C वाला केबल मिलने वाला है, 3.5mm वाला जैक आपको यहाँ पर देखने को नही मिलेगा|

Vivo V40 5G Sensors & OS

इस फ़ोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है, फेस अनलॉक का ऑप्शन आपको यहाँ पर मिलेगा और छोटे छोटे सेंसर और NFC भी दिया गया  है|

ये फ़ोन एंड्राइड 14 पर बेस्ड होने वाला है साथ ही में Fun touch OS आपको इसमें मिल जायेगा| अपडेट की बात करे तो इसमें आपको 2+4 साल की अपडेट मिल जाएगी|

Vivo V30 Pro जानिए क्या क्या फीचर्स है!

Vivo V40 5G Variants & Price

यह स्मार्टफोन इंडिया में 3 वैरिएंट में ल;लांच होने वाला है 8GB+256GB, 12GB+256GB, और 12GB+512GB इन तीन वैरिएंट में लांच किया जायेगा| और इसके प्राइस की बात करें तो इसका बेस वैरिएंट जो है लगभग 30,000-35,000 के बीच में देखने के लिए मिलेगा| ऑफर वगेरह लगा के 30,000 के अन्दर आपको देखने के लिए मिल जायेगा|

Leave a comment

गूगल का ये स्मार्टफोन मचा रहा है धूम कीमत जानकर रह जाएँगे दंग ! विवो का जबरदस्त फोल्डेबल फ़ोन मात्र इतने में जाने क्या है कीमत | Vivo X Fold 3 Pro सुपर अमोलेड डिस्प्ले के साथ ये फ़ोन लांच हुआ है मात्र 2*999 में जल्दी से पता करलो ! 12GB रैम 512GB स्टोरेज के साथ ये नया 5G प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन मिल रहा है मात्र इतने रुपए में ! शानदार और सुपर कैमरे के साथ ये Realme का नया 5G स्मार्टफोन मिल रहा है सिर्फ इतनी कीमत पर!