Xiaomi 14: A New Premium User Experience

Xiaomi 14

दोस्तों Xiaomi बहुत सारे प्रीमियम फ़ोन ला रहे है, और मुझे लगता है ये जो  बेस वैरिएंट है Xiaomi 14, इसमें  Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro, Xiaomi 14 Ultra है| और ये जो नम्बर सीरीज भी होती है न Xiaomi की वो उनकी फ्लैगशिप सीरीज होती है, और Interestingly सबसे पहले 2021 में उन्होंने Xiaomi 11 ultra लांच किया था, जबरदस्त कैमरा था उसका|

उसके बाद में 2022-2023 में उन्होंने Xiaomi 13 Pro लेके आए थे| और अब इस टाइम 2024 में उन्होंने बेस वैरिएंट लाया हुआ है| बेस वैरिएंट है लेकिन जबरदस्त है मतलब हर मामले में स्पेशली कैमरा के मामले में बहुत अच्छा फ़ोन होने वाला है|

Xiaomi 14 Unboxing 

Xiaomi 14 Black Box में आता है | साल भर में दोस्तों ये जो LEICA का पार्टनरशिप है Xiaomi के साथ वो बढ़ रही है| और बॉक्स में डॉक्यूमेंटेशन देखने को मिल जाता है, उसके बाद एक कवर या केश मिल जाता है| और कॉम्पैक फ़ोन भी देखने को मिल जाता है| जो बहुत ज्यादा कॉम्पैक है जिसका in हैण्ड फील बहुत अच्छा होने वाला है| 120W का चार्जर देखने को मिल जाता है| उसके बाद USB Type-A To C केबल भी मिलता है| सिम कार्ड टूल भी देखने को मिल जाता है|

Xiaomi 14 Design & Weight 

फ़ोन का डिजाईन बहुत अच्छा है साथ ही साथ बहुत ज्यादा कॉम्पैक है| मतलब आपके हाथ अगर छोटे भी होंगे तब भी हाथ में आसानी से आ जायेगा| ऐसे नही कहा जा सकता है की फ़ोन ज्यादा हेवी है, मतलब फ़ोन को हाथ में पकड़ने पर ऐसा लगता है की फ़ोन के अन्दर कुछ कूट कूट भरा गया है ऐसा लगता है|

वैसे ही जो ब्लैक कलर है वो बहुत ही प्रीमियम दिखता है, लेकिन चार कलर दिया गया है यहाँ पर वाइट, ब्लैक, ग्रीन कलर देखने को मिल जाता है| लेकिन ये ब्लैक वाला एकदम ज्यादा प्रीमियम लुक देता है| इसका जो बैक है दोस्तों पता नही कोनसा प्रोटेक्शन है लेकिन इसमें प्रोटेक्शन है, स्पेसलाइज्ड ग्लास है|

एक डेफिनेटली चीज कहूँगा दोस्तों इसका जो कैमरा module है 50MP के 3 सेंसर आते है 50MP+50MP का, और इसका जो कैमरा module है वो फ़ोन के विड्थ के आधे का आधा में दिया गया है| लेकिन कुछ भी हो कैमरा इसका जबरदस्त है| इस फ़ोन का वजन लगभग 198 ग्राम है|

Xiaomi 14 Build Quality 

इस फ़ोन में फ्रंट और बैक में दोनों साइड Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन  देखने को मिल जाता है| ये एक फ्लैगशिप फ़ोन है तो अगर फ़ोन हाथ से छुट जाए या निचे गिर जाए तो भी इसपर कुछ असर नही होने वाला है|

अब इसके पोर्ट्स और बटन के बारे में बात कर लेते है तो इसमें निचे स्पीकर ग्रिल्स है, USB Type-C पोर्ट है, माइक्रोफोन है और सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है| लेफ्ट हैण्ड साइड में कुछ नही है, ऊपर की तरफ भी कुछ नही है| राईट हैण्ड साइड में वॉल्यूम बटन और पॉवर बटन मिल जाता है| वैसे आपको बता दें की ऊपर Noise Cancelling Microphone नही है लेकिन कैमरा module में ये माइक दिया हुआ है|

Xiaomi 14 Display

डिस्प्ले के बारे में बात करते है दोस्तों इसका जो फॉर्म फैक्टर है न छोटा है लेकिन मैं कहूँगा डिस्प्ले जो है काफी बड़ा है क्योंकि इसके बेजल्स बहुत ही पतले है| इसका चिन भी 1.71mm और जो बेजल्स साइड में है वो 1.61mm के है तो काफी पतले बेजल्स है| और इसलिए दोस्तों आपको बड़ा 6.36 inch का 1.5k का 120Hz वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है, और LTPO डिस्प्ले है तो Adaptive Refresh Rate है 1 Hz – 120Hz तक, 240Hz Touch शैम्प्लिंग रेट है|

और ब्राइटनेस की बात करूँ तो दोस्तों यहाँ पर 3000 Nits की पिक ब्राइटनेस मिल जाती है| और डोल्बी विज़न का सपोर्ट है, HDR 10+ है और ये 10Bit डिस्प्ले है| बहुत ही अच्छा डिस्प्ले है| इसके अन्दर डीसी डिमिंग भी आता है तो एक फ्लैगशिप फ़ोन के डिस्प्ले में  जो जो होना चाहिए वो सब इसमें है|

Xiaomi 14 Ultra इंडिया में कब तक रिलीज़ होगा? कीमत क्या होगी?

Xiaomi 14 Specification

तो चलिए दोस्तों इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करते है| ये फ़ोन फ़ोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 के प्रोससर के साथ आता है, चाइना में इसके चार वैरिएंट लांच हुए थे, शायद इंडिया में एक ही वैरिएंट है 12GB+512GB का और इसका प्राइस 512GB है उसके हिसाब से 70,000 रूपये इसकी प्राइस है| इसमें LPDDR5X का 12GB रैम दिया गया है, UFS 4.0 स्टोरेज टाइप का 512GB का स्टोरेज है|

anTuTu Score के बारे में बात करूं तो 2 मिलियन के करीब स्कोर आता है तो ये बहुत अच्छी बात है| इमसे 4610mAh की बैटरी देखने को मिल जाती है, इसमें आपको 120W का चार्जर देखने को मिलता है लेकिन इस फ़ोन में 90W का चार्जिंग सपोर्ट है| और साथ में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल जाता है| तो अगर वायर से चार्जिंग करोगे तो 35 मिनट में फुल चार्ज हो जायेगा और अगर वायरलेस चार्जिंग करोगे तो कुछ 45 मिनट के करीब में फुल चार्ज हो जाएगा|

Xiaomi 14 OS & UI

सबसे पहले तो बता दें की इस फ़ोन में Xiaomi Hyper OS 1.0 आता है जो Android 14 पर बेस्ड है| दूसरी बात दोस्तों सबसे बड़ी चीज जो मैं MIUI और इसकी तुलना में कहूँ तो ये लाइट वेट हो गया है जो उसकी फुटप्रिंट है ओवर आल वो कम हो गई है उसकी वजह से स्नैपियर लगता है| जब आप स्वाइप टच एप ओपनिंग वगेरह देखते हो तो उतना ही फ़ास्ट लगता है|

MIUI मेरे हिसाब से थोड़ा बल्कि था लेकिन ये नही ये है लाइट वेट और स्नैपी| फीचर्स के मामले में बात करूं तो सबसे बड़ी बात दोस्तों लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन आ गया है, बहुत सारे चीजे आप कस्टमाइज कर पाओगे| उसके साथ में आपको 4 साल का मेजर अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी मिल रहा है तो इसके मामले में भी ये बढ़िया है| और हाँ वर्चुअल रैम का सपोर्ट आ गया है तो 8GB तक वर्तुअल रैम भी आपको मिलती है|

Xiaomi 14 Performance

आप इस फ़ोन में यकीनन हाई सेटिंग पर गेमिंग कर पाओगे| इसके रीड एंड राईट स्पीड अछे है, हाईएस्ट सेटिंग पर गेमिंग कर पाएंगे| अगर मई सस्टेंड CPU परफॉरमेंस के बारे में बात करूँ तो इसमें कुछ टेस्ट किये है उसका रिजल्ट काफी अच्छा आया है|  इसके थर्मल के बारे में बात करें तो जब ये फ़ोन थोड़ा गरम होता है, तो भो परफॉरमेंस आपको मिलता है परफॉरमेंस में कोई गिरावट देखने को नही मिलता है|

Xiaomi 14 Connectivity & Sensor

इसके सेंसर के बारे में बात करूँ तो in डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ऑप्टिकल है, अल्ट्रा सोनिक वगेरह नही है, लेकीन वो जो फिंगरप्रिंट सेंसर है, उसे आप हार्ट रेट सेंसर की तरह भी यूज़ कर सकते हो| इसके अन्दर फिंगरप्रिंट सेंसर है फेस अनलॉक है और भी बहुत सारे सेंसर इस फ़ोन में देखने को मिल जाता है|

अब इसके Connectivity के बारे में बात करूँ तो 5G है और जो भी बैंड होता है सभी सपोर्टेड है| Dual 4G VoLTE है, Wi Fi 7 का सपोर्ट यहाँ पर मिल जाता है, Bluetooth 5.4 मिल जाता है| वैसे NFC का भी सपोर्ट है,  IR  ब्लास्टर भी आता है जो कैमरा module में जस्ट फ़्लैश के निचे में ही देखने को मिल जाता है|

Xiaomi 14 Camera & Features

तो चलिए दोस्तों Xiaomi 14 के कैमरा के बारे में बात करते है दोस्तों इसमें कमाल का कैमरा सेटअप दिया गया है, ट्रिपल कैमरा सेटअप है दोस्तों 50MP+50MP+50MP का, जो प्राइमरी सेंसर है वो है Light Hunter 900 बेसिकली लो लाइट में परफॉरमेंस अच्छा होता है| बाकि के जो सेंसर है, वो 50MP का Ultra Wide Sensor है, और 50MP का Telephoto Lens है जिसमे 3.2x ज़ूम मिलता है| और आगे सेल्फी कैमरा में आपको 32MP सेल्फी सेंसर मिलता है|

इसके कैमरा में दोस्तों काफी सारे फीचर्स आते है, इसमें LEICA के कुछ 90 Filters आते है, फीचर्स के मामले में प्रो मोड है, मूवी मोड, विडियो, फोटो, नाईट, टाइम लेप्स, स्लोमोशन, सुपर मून मोड भी आता है| वैसे पोर्ट्रेट में आपको बता दूँ 4 फोकल length मिलते है 35mm 50mm 75mm 95mm. चलिए विडियो ग्राफी के बारे में बात करे तो इसमें प्राइमरी कैमरा में 8k विडियो 24 fps में रिकॉर्ड होता है और बाकि जो सेंसर है वो 4k 60 fps में रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है| और बहुत सारे फीचर्स है इसके कैमरा में सेल्फी में भी बहुत अच्छी फोटो निकल जाता है|

Xiaomi 14 Multimedia 

अब मल्टी मीडिया के बारे में बात करते है 6.36 Inch का जबरदस्त डिस्प्ले है, इसके साथ ही स्टेरियो स्पीकर्स आते है जो डॉल्बी एटमोस को सपोर्ट करता है| डिस्प्ले जो है डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है| नेटफ्लिक्स में Full HD स्ट्रीमिंग कर पाओगे|

FAQ-

01. Xiaomi 14 कब जारी किया गया था?

Ans-  1 नवंबर 2023 को चीन में जारी किए गए थे|

02. Xiaomi 14 को कितने साल का अपडेट मिलेगा?

Ans- 4 साल का मेजर अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा|

03. Xiaomi 14 कितने का है?

Ans. 12GB+512GB वैरिएंट का कीमत 70,000 है|

Leave a comment

Exit mobile version